पूरनपुर: शहर में धूमधाम से मनाया गया हजरत मेंढू शाह बाबा का 68वां सालाना उर्स
पूरनपुर कोतवाली के पास में स्थित हजरत मेंढू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह है। जहां पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 68 वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें हजरत मेंढू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हाजी लियाकत उर्फ भूरे भाई के द्वारा हर वर्ष उर्स कराया जाता है। इस बार उर्स एक जुलाई से उर्स शुरू हुआ और चार जुलाई को समापन हो गया।