महोबा: श्रीनगर में साली की शादी में सम्मान न मिलने से युवक आहत, ज़हरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 साली की शादी में सम्मान न मिलने से आहत युवक की मौत हो गई। अशोक कुमार ने अपनी साली की शादी चचेरे भाई से तय कराई थी और सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुआ था। आरोप है कि शादी में उचित सम्मान न मिलने से वह परेशान हो गया और घर लौटकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।