बाड़मेर: भाजपा नेता दीपक कड़वासरा बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Barmer, Barmer | Jan 17, 2024 भाजपा नेता दीपक कड़वासरा बुधवार को बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। दौरे के दौरान भाजपा नेता और बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे दीपक कड़वासरा ने कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। ग्राम पंचायत राणीगांव और बाड़मेर शहर का दौरा किया। दौरे के दौरान लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की, प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।