फिरोज़ाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खम्बा नं 43/200 के पास कुम्भ से लौट रही XUV कार को दूसरी कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के खम्बा नं 43/200 के पास हादसा हुआ है। कुम्भ स्नान से लौट रही XUV 300 कार में पीछे से दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में XUV कार सवार महेश नामक शक्स की मौत हुयी है। जबकि अमन और उसकी बहन तृप्ति घायल हुयी है। XUV कार सवार कुम्भ स्नान से मयूर विहार दिल्ली जा रहे थे।