रैपुरा: ₹8 करोड़ की सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, 7 अप्रैल तक कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा
Raipura, Panna | Apr 7, 2026 रैपुरा क्षेत्र में बगरौड से मुरता तक बन रही 8.10 करोड़ रुपये की सड़क में पुलिया निर्माण को लेकर घटिया सामग्री उपयोग के आरोपों के बीच ग्रामीणों का विरोध जारी है। करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगे हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है