करौली: पांचना बांध से पानी की तीसरे दिन भी निकासी जारी जिला कलेक्टर व एसपी ने जल भराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण
पांचना बांध से तीसरे दिन भी पानी छोड़ा जा रहा है3000क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध का जल स्तर घटकर 257.70मी पहुंच गया है जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने जल भराव वाले स्थानों का जायजा लिया।नायब तहसीलदार मोदीराम मीणा और हिंडौन सदर के एएसआई महेश चंद्र मौके पर पहुंचे और मार्ग पर बैरिकेड और पत्थर लगाकर लोगों को हिदायत दी।