करौली: 3 बड कार्यालय पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान की बैठक की गई आयोजित
दक्ष प्रजापति विकास संस्थान की तीन बड कार्यालय पर रविवार को मोतीलाल प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रजापति समाज की एकता एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।।प्रजापति समाज जिला मुख्यालय पर आगामी दिवसों में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगा, जिसके लिए तिथि का निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।