मोहन बड़ोदिया: ग्राम दुधाना में सरपंच की पहल पर प्रारंभ की जा रही निःशुल्क वाई-फाई व वायरलेस CCTV की सुविधा, सीमाएँ होंगी सुरक्षित
वर्तमान में सरकार द्वारा देश व प्रदेश के महानगरों को तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस करके स्मार्ट सिटी का रूप दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच द्वारा अपने गांव को चारों दिशाओं से सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा से लैस करके एक अनूठी पहल की जा रही है।