अररिया: जहांगीर बस्ती में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 14, 2024 सदरथाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला फिरोजा खातून को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ मिथिलेश कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक महिला को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी गई है। मामले को लेकर सूचना थाने को भेज दी गयी है।