कांके: रातू रोड स्थित मधुकम रुगड़ीगढ़ा के पास सलम बस्ती में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन मनाया गया
Kanke, Ranchi | May 3, 2026 रातू रोड स्थित मधुकम रुगड़ीगढ़ा के पास सलम बस्ती में रविवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सलम बस्ती के बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गई। इसके साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच कॉपी और पेंसिल का वितरण भी किया गया।