बेरो: सतर्कता से जगमगाया बेड़ो पॉवर ग्रिड, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी ईमानदारी की आवाज़!
Bero, Ranchi | Nov 1, 2025 पॉवर ग्रिड न्यू राँची (बेड़ो) उपकेंद्र में 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक “सतर्कता हमारी साझी जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। दीप प्रज्वलन से शुरुआत हुई। भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, ग्राम सभा व पदयात्रा के जरिए भ्रष्टाचार विरोधी संदेश दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।