खरीक: खेलते-खेलते मासूम को डंसा विषैले सांप ने, अस्पताल पहुंचने से पहले बुझ गई जिंदगी की लौ
नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर नगर पंचायत में बुधवार का दिन एक गरीब परिवार के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। घर के बाहर मासूम साथियों के साथ खेल रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और परिवार संभल पाता, उससे पहले 8 वर्षीय कृष्ण कुमार हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गया।