भोरे: भोरे में बनेगा अयोध्या के राम मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज
भोरे प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड में इस वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के प्रारूप का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा. पूजा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक पूजा स्थल पर हुई. इसमें पंडाल निर्माण से लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था तक की तैयारियों पर विस्तार से