मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपट्टी गांव की एक महिला की हत्या के करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को पूर्णिया पूर्णिया सांसद पप्पू यादव परिजनों से मुलाकात की। पप्पू यादव ने कहा कि यह अमानवीय और जघन्य अपराध हमारी सामाजिक चेतना पर गहरा आघात है। उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।