भोरे: भोरे में होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में तैनात रही पुलिस, छिट फुट जगहों पर होली का रहा मिला-जुला असर
भोरे थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात दिखी। रविवार को कुछ जगहों पर होली का मिला-जुला असर देखा गया। जहां कुछ लोग रंग व अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाते दिखे। सोमवार को भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भोरे चार मुहाने के पास थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ खड़े दिखे।