मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से डिजिटल जनगणना अभियान शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।जिसको लेकर मध्यप्रदेश के बड़वाह शासकीय कॉलेज के नए भवन में कर्मचारियों का जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को भी मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे करने और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई।