बारां: लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार इंतजामों को लेकर शहर और जिले के अस्पतालों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | May 8, 2025 गर्मी में लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार के इंतजामों को लेकर जयपुर निदेशालय से नियुक्त डॉ. राकेश गोचर और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने गुरुवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में आवश्यक दवाईयां, उपकरण, मरीजों के लिए समुचित सुविधाएं रखने के निर्देश दिए