बारां: कोटा रोड पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण हुआ, आपदा प्रबंधन के तहत राहत एवं बचाव के गुर सिखाए गए
Baran, Baran | May 8, 2025 जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के समय आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करना तथा संबंधित विभागों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी देना रहा।