कोंडागांव: मसोरा में डेयरी परियोजना का सांसद भोजराज नाग ने किया निरीक्षण
सांसद भोजराज नाग ने ग्राम मसोरा में एनडीडीबी की पायलट डेयरी परियोजना का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने पशुपालन विभाग को किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित आहार एवं साइलेज निर्माण का नियमित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों, विशेषकर जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने का प्रभावी