अरनोद: भचूंडला-दलोट मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई मौत
भचूंडला-दलोट मार्ग पर श्री खेड़ी के पास रविवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार श्री खेड़ी निवासी चुन्नीलाल पिता खेमराज मीणा भचूंडला से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन