सरधना: गांव रतौली में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, दो महिलाओं सहित चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र के गांव रतौली में रंजिश के तहत घर में घुसकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला किया जिसमें बुजुर्ग दंपति के साथ ही उसके पुत्र तथा पुत्री को लता डिंडो से पीट कर घायल कर दिया। रात में ही पीड़ित परिवार थाने पहुंचा पुलिस को मामले से अवगत कराया । जिस पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया।