समस्तीपुर: कानू बिशनपुर गांव में शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव की रहने वाली इंदु देवी मंगलवार 5:30 बजे के आसपास बताई कि उनके गोटिया में लगने वाले देवर उनके घर के आगे शराब के नशे में गाली गलौज करते रहते हैं। उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।