जहानाबाद जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं एवं राष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी जहानाबाद से विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन के लिए जा रहे हैं। तो वहीं शुक्रवार को रग्बी खेल विधा में खेल सम्मान से सम्मानित खिलाड़ियों ने जिला पदाधिकरी से मुलाकात की जिनकी जिला पदाधिकरी द्वारा सराहना करते हुए आगे की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।