कटंगी: बामन नाला तालाब के डीपीआर बनाने में हुई चूक, सौंदर्यीकरण के नाम पैसों की बर्बादी
शहरी क्षेत्र कटंगी के वार्ड क्रमांक 02 के नट्टीटोला में स्थित बामन नाला तालाब के डीपीआर यानी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को बनाने में बड़ी चूक हुई है। इस बात का खुलासा डीपीआर देखने के बाद हुआ है। वहीं इस बात की पुष्टि अमृत योजना के उपयंत्री की तरफ से भी की गई। तकनीकी एंजेसी और नगर परिषद कटंगी के सब इंजिनियर की घोर लापरवाही से यह बड़ी चूक हुई है।