कटंगी: कटंगी जनपद क्षेत्र के सदस्यों ने बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र से गौरीशंकर बिसेन को प्रत्याशी बनाने की उठाई मांग
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य की कुल 29 में से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है। जिन चार सीटों पर अब तक नामों का ऐलान नहीं हुआ है उसमें संसदीय क्षेत्र बालाघाट-सिवनी भी शामिल है।