कटंगी: थाना परिसर कटंगी में 'पुलिस जनसंवाद' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शहरी और ग्रामीण अंचलों की जनता ने बताई समस्याएँ व रखे सुझाव
पुलिस थानों से जुड़ी आम जनता की समस्याओं व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन पर प्रदेश भर के थानों में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कटंगी थाना परिसर में भी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक, जिला पंचायत सदस्य, सभापति, नगर परिषद अध्यक्ष, तहसीलदार व थाना प्रभारी सहित प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।