बदायूं: भांजे से ₹10 लाख की रंगदारी मांगने वाले मामा पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Budaun, Budaun | Oct 11, 2026 खुद को समाज सेवी संगठन का पदाधिकारी बताने वाले बाबा हरदेव विचार मंच के मंडल अध्यक्ष पर ही गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं। सिविल लाइंस थाने में मंडल अध्यक्ष हरिनंदन सिंह के खिलाफ उसके ही सगे भांजे ने 10 लाख की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मुकदमा दर्ज कराया है।