खलारी: हुटाप व बुकबुका में बनेगा नया स्वास्थ्य उपकेंद्र, विधायक सुरेश बैठा ने किया शिलान्यास
खलारी प्रखंड के हुटाप और बुकबुका पंचायत में 15वें वित्त आयोग स्वास्थ्य प्रक्षेत्र योजना के तहत नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास रविवार शाम 5 बजे कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र बनने से ग्रामीणों, खासकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने निर्माण कार्य...