अरवल: अरवल एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Apr 17, 2026 पुलिस अधीक्षक डॉ नवजोत सिमी द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भूमि विवाद, पुलिस सहायता, सुरक्षा चिंताओं सहित विभिन्न शिकायतें दर्ज कराईं। एसपी ने सभी फरियादों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।