कोरबा: 24 घंटे में बड़ा यू टर्न, SP ने बदला आदेश, अब प्रमोद डडसेना होंगे शहर के कोतवाल
Korba, Korba | Jul 1, 2026 जिला पुलिस महकमे में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ही जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही कोरबा शहर कोतवाली के प्रभारी को लेकर बनी स्थिति पूरी तरह बदल गई है।