राघोगढ़: रायसेन से नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहे दो लड़के गुना में पकड़े गए
Raghogarh, Guna | Apr 17, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक में जामनेर थाना पुलिस में नाबालिक लड़की को लेकर भाग रहे शिवपुरी जिले के दो लड़के अभिषेक कोली और राहुल रजक को 16 अप्रैल रात गिरफ्तार किया है। 17 अप्रैल को थाना प्रभारी जामनेर ने कहा, गस्त के दौरान तीनों एक बाइक पर संदिग्ध लगे। लड़की नाबालिक निकली जिसकी रायसेन जिले के सतलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज है। परिजनों के साथ आई पुलिस को सौंप दिया है।