मानव तस्करी रोधी यूनिट (AHTU) के कार्यों को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय में NHRC की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक!
मानव तस्करी के खिलाफ प्रभावी रोकथाम के लिए आज पुलिस मुख्यालय में NHRC नई दिल्ली की महानिदेशक (अनुसंधान) डॉ. अनुपमा निलेकर चन्द्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक (सिविल राइट्स एंड AHT) पुलिस, राजस्थान श्री हवा सिंह घुमरिया, महानिरीक्षक पुलिस सिविल राइट्स श्रीमती लवली कटियार एवं SP (AHTU) की उपस्थिति में यूनिट के कार्यों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आइए, हम सब मिलकर समाज के सबसे संवेदनशील और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करें और एक सुरक्षित व न्यायपूर्ण राजस्थान का निर्माण करें।
#Humantrafficking #AHTU #NHRC #RajasthanPolice #Publicsafety
5 views | Rajasthan, India | Oct 22, 2026