शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 364 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 29, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 364 वाहनों के चालान किए। इस दौरान पेट्रोल पंप समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को जागरुक भी किया।