हज़ारीबाग: शंकरपुर में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत पर सदर विधायक ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया
हजारीबाग शंकरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय अमन कुमार और उनकी मां लीला की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना तब हुई जब लीला देवी डीपीएस स्कूल से अपने बेटे अमन, जो कक्षा 4 का छात्र था, को लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। स्कूल से महज 200 गज की दूरी पर एक तेज रफ्तार हाईवे ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।.