जगदलपुर: नारायणपुर - कांकेर में आईईडी विस्फोट में 4 जवानों के शहीद होने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया दुःख, दी जानकारी
कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में DRG के जवान आईईडी चपेट में आ गए। दरअसल जवान शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई आईईडी को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ और जवान उसकी चपेट में आ गए ।इस ब्लास्ट में 3 जवान मौके पर ही शहीद हो गए , जबकि घायल जवान को कांकेर जिला पहुंचाया गया था ।