जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित टेहटा गांव के युवा अमन कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत मिली 10 लाख रुपये की सहायता से रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट स्थापित की। यूनिट में टी-शर्ट और एक्टिव वियर का निर्माण हो रहा है। NIFT गांधीनगर से शिक्षित अमन अब स्थानीय युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहे हैं।