कालपी: कालपी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, 69 मामले हुए दर्ज
Kalpi, Jalaun | Apr 4, 2026 कालपी तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त नजर आया, डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में कुल 69 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, भीषण गर्मी के बीच बंद पड़े वॉटर कूलरों की शिकायत पर डीएम ने तत्काल टीम भेजकर जांच कराई, वही लापरवाही मिलने पर ईओ को फटकार लगाई है।