भिवानी: भिवानी बाग कोठी में विधायक घनश्याम सर्राफ ने पंडित दीनदयाल उनकी पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय जनसंघ के सह.संस्थापक थे। वे कहा करते थे कि समाज निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। वे देश में भारतीय मूल्यों पर आधारित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक संरचना के निर्माण के समर्थक थे। वे चाहते थे कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का फायदा मिले।