भिवानी: गांव बडेसरा में पत्नी ने की पति से मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस शिकायत में गांव बड़ेसरा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ उसका कई दिनों से झगड़ा चल रहा है। एक बार फिर उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया और वे गाली-गलौज करने लग गए।