भिवानी: गांव कितलाना मे तार हटाने के विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव कितलाना में खेत में लगे तार हटाने के विवाद को लेकर एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल किसान के बयान पर एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी समुंद्र ने बताया कि छह फरवरी को वह अपने खेत में गया हुआ था । इस दौरान उनका झगड़ा हो गया इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।