भिवानी: भिवानी कोट रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, पुलिस ने किया दर्ज़
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कोट रोड निवासी सुभाष ने बताया कि वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता है। उसका बेटा कोहिनूर गांव निमड़ीवाली में रविंद्र बोरा के सरल केंद्र में काम करता है। रोजाना की तरह उसका बेटा कोहिनूर शनिवार सुबह आठ बजे घर से सेंटर गया था। वह करीब एक घंटे बाद किसी काम की कहकर सेंटर से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।