भिवानी: सनातन धर्म की पराकाष्ठा के लिए शहर के मेला ग्राउंड में ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया
समारोह के आयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने पर लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया। इस अवसर पर पहुंचे राज्यसभा सांसद जनरल डा.डी.पी.वत्स, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व विधायक डा.शिवशंकर भारद्वाज, भाजपा नेता उमेश शर्मा ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमांडर सुनील शर्मा को बधाई दी।