मंझिआंव: भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल; एक पक्ष ने तलवार से हमला व ₹30 हजार लूट का लगाया आरोप
मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव में भैंस चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सुनीता देवी ने थाना प्रभारी अमित कुमार को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने मुर्गी फार्म के पास बैठी थीं। इसी दौरान बृजमोहन राम, उनकी पत्नी शकुंतला देवी, प