इटारसी: इटारसी कृषि उपज मंडी आज से 30 मई तक खुली रहेगी
रबी सीजन में फसलों की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए कृषि उपज मंडी प्रशासन ने बुधवार सुबह 10 से किसानों के हित में फैसला लिया है। मंडी में फसलों के अंबार को देखते हुए 27 मई से 30 मई तक लगातार नीलामी होगी। इन चार दिनों में मंडी में कोई अवकाश नहीं रहेगा। किसान बिना रुकावट अपनी उपज बेच सकेंगे।मंडी सचिव प्रशांत पांडेय ने बताया कि तेज आवक के बीच सुविधा रहेगी।