बड़ौत: बासौली ईंट भट्टे से 17 वर्षीय किशोरी लापता, रमाला पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से तलाशने की अपील की
Baraut, Bagpat | Jul 3, 2026 रमाला पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि संतोष पत्नी विनोद निवासी ग्राम बासौली थाना रमाला जनपद बागपत ने तहरीर दी कि ईंट भट्टा से उनकी 17 वर्षीय पुत्री सलोनी घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन के उपरान्त भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। यदि किसी व्यक्ति को उसके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो दोघट थाने पर सूचना देने का कष्ट करें।