जयपुर: जयपुर के दड़ा मार्केट में साड़ियों की दुकान में लगी आग, दमकल मौके पर
Jaipur, Jaipur | Nov 8, 2026 जयपुर के परकोटे इलाके के दड़ा मार्केट में रविवार रात साड़ियों की दुकानों में आग लगी। दमकल की 4 गाड़ियां और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग ने ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर फर्स्ट फ्लोर की दुकानों को भी प्रभावित किया। दुकान बंद थी, फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। बिजली बंद करवाई गई है और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।