Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
rajnish88401
No video available
48
#Madhepura sahit pure Bihar mein lagbhag 24 ghante se Bhari barish ho rahi hai jisse ki sabhi Nadi ka jalster kafi badh
Madhepura, Madhepura
| Sep 24, 2023
#madhepura
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय दिनांक 07 अगस्त 2026 **मधेपुरा में भव्य सोलर मेला आयोजित,* *अधिकाधिक लाभुकों तक योजना पहुंचाने पर जोर** • डीडीसी अनिल बसाक ने किया सोलर मेले का उद्घाटन, स्टॉलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश • 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को सोलर अपनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश • बैंकों को ऋण स्वीकृति में तेजी लाने तथा बिजली विभाग को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश • सोलर तकनीक, सब्सिडी एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन की जानकारी लेने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ मधेपुरा, 07 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा कार्यालय परिसर में भव्य सोलर मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न कंपनियों, बैंकों एवं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, सोलर तकनीक, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं इंस्टॉलेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर लाइटिंग सिस्टम सहित आधुनिक सौर उपकरणों का प्रदर्शन किया गया तथा विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को योजना से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों से अवगत कराया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम परिवारों के बिजली बिल में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए तथा ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होनी चाहिए तथा आवेदन प्राप्त होने के बाद उसका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभुकों को मिलने वाली सब्सिडी समय पर उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए। डीडीसी ने अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से अधिक है, उन्हें चिन्हित कर सोलर प्रणाली लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाए तथा आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को भी ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सोलर परियोजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र अनुमोदन किया जाए, ताकि लाभुकों के घरों में समय पर सोलर संयंत्र स्थापित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सोलर तकनीक की गुणवत्ता, दक्षता एवं लागत संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा बैंक स्टॉलों पर पहुंचकर ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। अपेक्षाकृत कम ऋण स्वीकृति पर उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुरूप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली उत्पादन कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं सरल है तथा विभाग द्वारा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा अनेक लाभुकों को मौके पर ही ऋण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सोलर मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही योजना की जानकारी प्राप्त की तथा कई इच्छुक लाभुकों ने पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस प्रकार के सोलर मेलों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा श्री संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा श्री अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता उदाकिशुनगंज श्री राजीव रंजन, सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, वरीय राजस्व प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय *कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की राह होगी मजबूत : उप विकास आयुक्त अनिल बसाक* *SBI RSETI में 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित; सिलाई प्रशिक्षण का भी किया निरीक्षण* मधेपुरा, 07 अगस्त 2026। ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), मधेपुरा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में उप विकास आयुक्त, मधेपुरा श्री अनिल बसाक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहेश्वर श्रीमती ज्योति गामी ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल को स्वरोजगार से जोड़कर युवा एवं महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने में SBI RSETI की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संस्थान में संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कौशल को स्वरोजगार एवं आय सृजन का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक श्री अरुण कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य श्री राजन कुमार सिंह एवं श्री रॉबिन कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय सहायक श्री लोकेश कुमार, श्री राहुल कुमार सहित संस्थान के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जनहित में जारी *पंचायतों में सुशासन, गुणवत्ता और जवाबदेही होगी सर्वोच्च प्राथमिकता :* *मंत्री दीपक प्रकाश* महेशुआ पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, विकास योजनाओं की गुणवत्ता जांची गई ; समीक्षा बैठक में पंचायत सरकार भवनों की कार्यशीलता, अतिक्रमण हटाने एवं नियमित निरीक्षण के दिए सख्त निर्देश मधेपुरा, *07 अगस्त 2026।* पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को मधेपुरा जिले के महेशुआ ग्राम पंचायत का दौरा कर पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं जनसेवाओं की उपलब्धता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने महेशुआ ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-13 में निर्मित पीसीसी ढलाई एवं सोखता निर्माण योजना का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का अवलोकन करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मधेपुरा को सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत माननीय मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन ने माननीय मंत्री का पौधा, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने जिला परिषद की भूसंपदा, परिसंपत्तियों, सैरातों की बंदोबस्ती तथा जिला परिषद के संसाधनों से प्राप्त आय एवं उसके बेहतर उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती निकिता ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, पंचायत सरकार भवनों के निर्माण एवं उनकी कार्यशीलता, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, शवदाहगृह स्थल सर्वेक्षण, षष्ठम राज्य वित्त आयोग एवं पंद्रहवीं वित्त आयोग की राशि के व्यय तथा पंचायत विकास दिवस के आयोजन सहित विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पंचायत सरकार भवनों में रोस्टरवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को सभी आवश्यक सरकारी सेवाएं सुचारु एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने पंचायती राज विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजना की नियमित गुणवत्ता जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय मंत्री ने जिला परिषद की परिसंपत्तियों पर संभावित अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने तथा जिला परिषद की संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को पूर्व से निर्मित पंचायत सरकार भवनों की नियमित कार्यशीलता की समीक्षा करने तथा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का लगातार स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं कार्यपालक अभियंता, एलएईओ को पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही के माध्यम से ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की अवधारणा को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की। समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती निकिता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, माननीय मंत्री के आप्त सचिव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग के अंकेक्षक, सोलर स्ट्रीट लाइट एजेंसी के प्रतिनिधि, जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) के कर्मी तथा जिला पंचायत कार्यालय, मधेपुरा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 7/08/2026 *“जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”* *जनसुनवाई में 56 आवेदनों पर सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश* मधेपुरा, 7/08/2026 आज दिनांक 7/ 08/ 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 56 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें। जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 7, 2026
बांकीपुर की जीत पर शत्रुघ्न सिन्हा जी ने क्या कहा?
Madhepura, Madhepura | Aug 7, 2026