श्री गंगानगर: नेहरू पार्क से हुई बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 2, 2026
श्रीगंगानगर के नेहरू पार्क से बाइक चोरी हो गई इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्श अरोड़ा ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह किसी कार्य के चलते नेहरू पार्क गया था।जहा उसने अपनी बाइक खड़ी की थी जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।