सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के सब्जी मंडी के पास सड़क पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर घायल
Sasni, Hathras | Aug 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के सब्जी मंडी के पास सड़क पर पैदल चल रहे गांव बरसे निवासी एक युवक नवनीत को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।