मखदुमपुर: टेहटा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
टेहटा थाना की पुलिस ने हवल्लीपुर गांव में छापेमारी कर एससी एसटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। गुरुवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया की एससी एसटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी कुंदन कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवल्लीपुर गांव से गिरफ्तार किया है।